Wednesday, March 18, 2026
HomeRaipur Newsरीना शर्मा छतीसगढ़ राज्य स्तरीय नारी अलंकरण से सम्मानित

रीना शर्मा छतीसगढ़ राज्य स्तरीय नारी अलंकरण से सम्मानित

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रिया शर्मा

 

रीना शर्मा छतीसगढ़ राज्य स्तरीय नारी अलंकरण से सम्मानित

समाजिक संस्था नवसृजन मंच छतीसगढ़ ने रविवार शाम वृंदावन हाल सिविल लाइन में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 51 महिलाओं को ,,छतीसगढ़ राज्य स्तरीय महतारी अलंकरण से विभूषित किया जिसमें कबीरधाम की बेटी रीना शर्मा महिला नगर सैनिक को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया छतीसगढ़ में महिला सैनिक मे सबसे अधिक बार सम्मानित होने वाली रीना शर्मा विगत कई वर्षो से स्वामी विवेकानंद फोर्स अकादमी में फिजिकल प्रशिक्षक का कार्य कर रही है एवं जिले के महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यो के लिए एवं देश हित समाज हित कार्यो के लिए प्रेरित करते आई है महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं शंसक्त होने प्रेरित करते आई है जिलें में अपने कर्त्तव्यों के अतरिक्त एक्टिव होकर हर कार्यो को पूरी निष्ठा से करने के लिए इसे आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है लगातार जिलें का अपने माँ बाप समाज का नाम रौशन करते आ रही है अभी हाल ही मे जनवरी में छतीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने रायपुर के विमतारा संभागार मे इनको सम्मानित किया था और आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम मे कबीरधाम मे वीर सावरकर भवन में छतीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी के हाथों सम्मानित हुई थी और अब मार्च में ही रायपुर में, 2026 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह में वृन्दावन हाल में भव्य समारोह में छतीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यछ एवं नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यछ अमरजीत छाबड़ा कार्यक्रम संयोजक पदमा शर्मा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आईपीएस मिलेना कुरे, एडीजनल एसपी अर्चना झा, एडीजनल एसपी सुरेशा चौबे

एम्स की प्राध्यापक डॉ.जे.जया रेखा ने रीना शर्मा को रुपया माला मोहरी, छतीसगढ़ का प्रतीक स्मृति चिन्ह् और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं रीना शर्मा के कार्यो का एवं देश हित समाज हित महिला हित के उनके कार्यो का सराहना किये और आशीर्वाद दिये की आगे यू ही निरंतर विश्वास के साथ पूरी निर्भर होकर कार्य करें और जिले विभाग का नाम रौशन करते रहे ईस सम्मान समारोह मे 22 जिलें के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चुना गया था जिसमें रीना शर्मा ने अकेले कबीरधाम जिला का प्रतिनिधित्व किया है इसलिए यह उनका सम्मान और विशेष रूप से सराहनीय बन गया नवसृजन मंच ने समाज, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन,और सामाजिक सेवा क्षेत्र में अपने कर्त्तव्यों के साथ साथ उत्कृष्ट एवं अतिरिक्त सराहनीय कार्यो को करने वाली छतीसगढ़ के , 51 महिलाओं को राज्य स्तरीय महतारी अलंकरन से सम्मानित किया जिसमें सभी महिलाएं गौरवान्वित हुए हैं रीना शर्मा जिलें मे निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करते आई है अपने कार्यो से ये बेटी जिलें को हमेशा गौरवान्वित करते आई है हम इसके उज्जवल भविष्य की सराहना करते हैं आप यू ही कबीरधाम का नाम रौशन करते रहो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular