Thursday, September 19, 2024
Homeखास खबरजनता की मांग पर पश्चिम विधानसभा में निरन्तर विकास

जनता की मांग पर पश्चिम विधानसभा में निरन्तर विकास

*जनता की मांग पर पश्चिम विधानसभा में निरन्तर विकास*

*आज शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्र.23 में शेड निर्माण एवं सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ संपन्न- विकास उपाध्याय*

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने निरन्तर कार्य कर रहे हैं, इसी क्रम में उन्होंने आज जोन क्र.07 अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में आमजन एवं सामाजिक संस्था के मांगों के अनुरूप शेड निर्माण एवं सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। विकास उपाध्याय द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों से आम जन-मानस में काफी उत्साह का माहौल है। विधायक विकास उपाध्याय लगातार पश्चिम विधानसभा में विकास की ओर प्रगतिशील होकर निःस्वार्थ भाव से कार्यरत् हैं। इनके द्वारा आज जोन क्र.07 अन्तर्गत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्र.23 में किये गए भूमि पूजन का विवरण –

1. कोटा रेलवे फाटक के पास प्रथम शेड निर्माण।

2. कोटा रेलवे फाटक के पास द्वितीय शेड निर्माण।

3. ढीमर पारा में दन्तेश्वरी मंदिर के पास सामुदायिक भवन में प्रथम तल पर कक्ष एवं अन्य निर्माण।

4. सिद्धेश्वरी मंदिर के पास ज्योति नगर कोटा के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण।

इत्यादि विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान नगर निगम जोन क्र.07 के अधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular