Sunday, September 22, 2024
HomeRaj Chakra Newsभाजपा का 'मोर बूथ मोर अभियान': प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने रायगढ़...

भाजपा का ‘मोर बूथ मोर अभियान’: प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में दिए दिशा-निर्देश

रायगढ़। को डॉ. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘मोर बूथ मोर अभियान’ के तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिलों का दौरा किया और सदस्यता अभियान के मार्गदर्शक प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्यों का पंजीकरण करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रत्येक घर तक पहुंचने और भाजपा की विचारधारा का प्रचार करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा के सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करना और नागरिकों में देशभक्ति तथा समर्पित भाव को जागृत करना है।” श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि पार्टी के सदस्य और सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी हैं, जो संगठन की ताकत को बढ़ाते हैं।

इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाने और भाजपा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular