Sunday, September 22, 2024
HomeRaj Chakra NewsCRIME NEWS : दिल्ली के बाद बेंगलुरु में श्रद्धा वाल्कर जैसा मर्डर!...

CRIME NEWS : दिल्ली के बाद बेंगलुरु में श्रद्धा वाल्कर जैसा मर्डर! महिला के किए 30 टुकड़े; फ्रिज में मिले बॉडी पार्ट

CRIME NEWS / श्रद्धा वाल्कर जैसे कांड के बाद अब बेंगलुरु में ऐसे ही एक हत्या का मामला सामने आया है ।यहां एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया है।

साल 2022 में दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वाल्कर जैसे कांड के बाद अब बेंगलुरु में ऐसे ही एक हत्या का मामला सामने आया है, जिससे पूरे शहर में मानों सनसनी फैली है।यहां एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 30 से अधिक टुकड़ों  में काटकर फ्रिज में रखा गया है। पुलिस का शक है कि यह हत्या करीब 15 दिन पहले हुई थी। वहीं पुलिस को क्राइम सीन पर मृतका के शव के टुकड़े उसके घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर में रखे मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में एक महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब 15 दिन पहले पहले की गई होगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इमारत की ओर जाने वाली सड़क पर अवरोधक लगा दिए। इसी इमारत के एक फ्लैट में, महिला के शव के 30 से अधिक टुकड़े एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अकेली रहती थी। मामले की जांच शुरू जारी है।

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन वे अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं। मामले पर ACP एन सतीश कुमार ने कहा, “व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था।”

उन्होंने यह भी बताया कि डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी। ACP कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे। वह कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है।” बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। मृतक महिला मल्लेश्वरम में रहती थी और एक मॉल में काम करती थी जबकि उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा।

जानकारी हो कि साल 2022 में देश की राजधानी दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वाल्कर नाम की लड़की की भी हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए गए थे। उस समय मृतका के शव के टुकड़े को मेहरौली के जंगल में फेंकने की खौफनाक वारदात ने पूरे देश को मानों हिला कर रख दिया था। फिलहाल श्रद्धा वॉल्कर की हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular