Monday, April 6, 2026
HomeRaipurभाजपा सदस्यता अभियान में बड़ी सफलता : 36 लाख सदस्य बने, 50...

भाजपा सदस्यता अभियान में बड़ी सफलता : 36 लाख सदस्य बने, 50 लाख का लक्ष्य

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 36 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रदेश संयोजक व प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बताया कि यह अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में चल रहा है।

सिंहदेव ने कहा कि प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही भाजपा के सदस्यों की संख्या 50 लाख को पार कर जाएगी। इस अभियान के तहत अब ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी सदस्यता लेने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।

सदस्यता अभियान के तहत 6 और 7 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 4 लाख नए सदस्य बनाए गए। सभी नेताओं, मंत्रियों, सांसदों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जाकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास किए हैं।

भाजपा युवा मोर्चा ने भी प्रदेश के सभी पांच संभागों से 20 रथ यात्राएँ शुरू की हैं, जिससे सदस्यता अभियान को और गति मिलेगी। इसके अलावा, सक्रिय सदस्य बनाने के लिए भी एक नया अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक मंडल को 200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

सिंहदेव ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि पार्टी जल्द ही 50 लाख सदस्यों का लक्ष्य प्राप्त करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular