Sunday, April 5, 2026
HomeUncategorizedछत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार मॉर्निंग वॉक के लिए वसूलने जा रही पैसा...

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार मॉर्निंग वॉक के लिए वसूलने जा रही पैसा : कांग्रेस का विरोध

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा ऊर्जा पार्क राजीव स्मृति वन में मॉर्निंग वॉक करने वालों से प्रतिमाह ₹500 वसूलने के प्रस्ताव का कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। रायपुर के डीएफओ ने इस संबंध में अपने सीसीएफ को प्रस्ताव भेजा है, जिसे विकास उपाध्याय ने “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया।

उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बनेगा जहां लोग शुद्ध हवा लेने के लिए भी पैसे चुकाएंगे। उन्होंने आशंका जताई कि सरकार ऊर्जा पार्क के बहाने अन्य बड़े पार्कों में भी मॉर्निंग वॉक के लिए शुल्क वसूल सकती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार कंगाल हो चुकी है और जनता से पैसे लूटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई पहले से ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

उपाध्याय ने बताया कि राजीव स्मृति वन का निर्माण कांग्रेस सरकार ने किया था, लेकिन भाजपा सरकार इसका उचित रखरखाव नहीं कर पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने पहले भी कांग्रेस की योजनाओं को बंद किया है या उनका नाम बदल दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular