फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक ने पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. कमरे में फांसी लगाने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने मृतक की पत्नी और ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मृतक के परिजन पुलिस के सामने न्याय की गुहार लगा रहे हैं.