Sunday, September 1, 2024
Homeक्राइम*लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

*लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

– प्रार्थी नुरूल एन अली ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कक्षा 11वी की पढाई कान्वेट स्कुल खमतराई में पढ़ता है। प्रार्थी दिनांक 08.07.2023 के शाम को अपने मित्र भावेश ठाकुर, आयुष सांकरे के साथ डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी घुमने गया था। करीबन 05.30 बजे शाम को डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के शोलापुरी माता मंदिर परिसर में पहुंचकर परिसर में बैठकर प्रार्थी अपने साथी भावेश के साथ्ज्ञ मोबाईल फोन पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए मोबाईल फोन को मांगने लगे प्रार्थी तथा उसके साथी द्वारा मना करने पर उनके द्वारा अपने पास रखे चाकू को दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी तथा उसके साथी से उनका मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 599/23 धारा 392 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके साथी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वूपर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा देवेन्द्र नगर निवासी घनश्याम सोना एवं जग्गु बाघ को पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देना बताया गया।

 

आरोपी घनश्याम सोना एवं जग्गु बाघ को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे लूट की 02 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

 

*आरोपी घनश्याम सोना पूर्व में भी थाना देवेन्द्र नगर से चोरी/लूट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।*

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

 

*01. घनश्याम सोना पिता बानी सोना उम्र 21 साल निवासी शिव मंदिर के पीछे त्रिमूर्ति नगर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।*

 

*02. जग्गु बाघ पिता शंकर बाघ उम्र 20 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular