Sunday, September 1, 2024
Homeखास खबर*केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का छत्तीसगढ़...

*केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया शुभारंभ* 

रायपुर | केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

आज दिनांक 2.8.2023 को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ | यह प्रतियोगिता 2.8.2023 से 4.8.2023 तक 3 दिनों तक चलेगी | इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के 37 केंद्रीय विद्यालयों से खिलाड़ी वालीबॉल तथा योगासन प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष, योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के द्वारा किया गया | इस प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती सीमा प्रधान, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय सरायपाली एवं तकनीकी सहायक के रूप में राकेश केंतुरा, खेल शिक्षक केंद्रीय विद्यालय जशपुर उपस्थित रहे | प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वालीबाल एसोसिएशन के सदस्य 3 दिनों तक अपनी सेवाएं देंगे एवं प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपना योगदान देंगे | कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञानेश शर्मा ने विश्व स्तर पर योग की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला तथा सभी को अपने जीवन में योग अपनाने का आह्वान किया | इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार जी उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी | अतिथियों का स्वागत केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर के प्राचार्य सुजीत सक्सेना जी ने हरा पौधा भेंट कर किया | इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन का ध्वज अतिथियों के द्वारा फहराया गया | खिलाड़ियों के द्वारा सद्भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने की प्रतिज्ञा ली गई | मशाल प्रज्वलित किया गया | केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व योग नृत्य का प्रदर्शन किया गया | मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 की शुभारंभ की घोषणा की गई एवं आसमान में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का आरंभ किया गया | उद्घाटन समारोह का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक दीपक प्रधान एवं संजय बिसेन के द्वारा किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक के के झा, अरविंद भटपहरे, जे एल शांडिल्य, डी एन शुक्ला, तनवीर अहमद, श्रीमती दीपा शराफ, श्रीमती उमा भारती आदि उपस्थित रहे | विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अनुरक्षक शिक्षक अपने अपने खिलाड़ियों के साथ उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular