- ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त
अब तक 131 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के माध्यम से निलंबित किए जा चुके है। इनमें से अधिकांश चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। पुलिस ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि अगर निलंबित ड्राइचर फिर से पकड़े गए, तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहनों को जब्त कर कोर्ट में प्रस्तुत करने की कार्रवाई भी जारी है।