छत्तीसगढ़ के रायपुर में इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता की हत्या की कोशिश की गई। आरोपी उसके साथी ने पीड़िता की दोपहिया को लात मारकर गिराया। इसके बाद उससे मारपीट की। उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई।
पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म पीड़िता युवती अपनी सहेली के साथ खाना खाकर रात करीब 11 बजे उसे छोड़ने जा रही थी। दोनों दोपहिया में थे। कृष्णा नगर रोड के पास पीछे से दोपहिया सवार निखिल यादव अपने दोस्त संकल्प के साथ पहुंचा। निखिल ने पीड़िता की चलती दोपहिया को लात मार कर गिरा दिया। इससे पीड़िता और उसकी सहेली नीचे गिर गए। इसके बाद निखिल गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म पीड़िता युवती से मारपीट करने लगे।
