रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज योग गुरु बाबा रामदेव ने उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव देशभर में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और उनकी संस्था पतंजलि आयुर्वेद इस दिशा में बड़ा कार्य कर रही है।
