Tuesday, April 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में 5,000...

CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में 5,000 शिक्षकों की होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया है। यह नियुक्तियाँ राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पदों को भरने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संचालित की जाएगी, ताकि राज्य भर के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुँच दोनों को बेहतर बनाया जा सके।

 युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में सुधार

राज्य सरकार द्वारा शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण (Rationalization) भी किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद क्षेत्रों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस प्रक्रिया के तहत:

  • जिन स्कूलों में शिक्षक अधिक लेकिन छात्र नहीं हैं, वहां से शिक्षकों को हटाकर उन स्कूलों में भेजा जा रहा है जहां शिक्षकों की भारी कमी है।

  • इससे शिक्षकविहीन एवं एकल-शिक्षक स्कूलों की समस्या का समाधान होगा और छात्रों को बेहतर शिक्षण सुविधा मिलेगी।

 आँकड़ों पर एक नजर:

  • राज्य की 30,700 प्राथमिक शालाओं में प्रति शिक्षक औसतन 21.84 विद्यार्थी हैं।

  • 13,149 पूर्व माध्यमिक शालाओं में यह अनुपात 26.2 है – जो कि राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

  • 212 प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं जहां कोई शिक्षक नहीं है, और 6,872 प्राथमिक स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक कार्यरत है।

  • वहीं, 362 स्कूल ऐसे भी हैं जहां शिक्षक तो हैं लेकिन छात्र नहीं।

 समायोजन के मुख्य बिंदु:

  • कुल 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का समायोजन किया जा रहा है।

  • इनमें से 133 स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जहां छात्र संख्या 10 से कम है और 1 किमी के भीतर दूसरा स्कूल है।

  • 33 स्कूल शहरी क्षेत्र में हैं, जिनमें छात्र संख्या 30 से कम है और 500 मीटर के दायरे में अन्य स्कूल मौजूद हैं।

  • बाकी 10,297 स्कूल यथावत संचालित रहेंगे।

 सरकार की मंशा: गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा

राज्य सरकार की यह पहल “सभी के लिए शिक्षा, समान अवसर” के सिद्धांत को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। युक्तियुक्तकरण और नई नियुक्तियों से न केवल शिक्षा की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि शिक्षक और संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग भी सुनिश्चित होगा।

इस पहल से:

  • शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को राहत मिलेगी।

  • छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित होगा।

  • बच्चों को अधिक योग्य और विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे।

  • बेहतर भवन, लैब, लाइब्रेरी और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular