Sunday, April 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर को मिली बड़ी सौगात, बनेगा आधुनिक NCDC भवन सांसद बृजमोहन अग्रवाल...

रायपुर को मिली बड़ी सौगात, बनेगा आधुनिक NCDC भवन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास लाए रंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जल्द ही राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) का अत्याधुनिक भवन बनने जा रहा है। यह भवन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत तैयार किया जाएगा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस परियोजना को लेकर रायपुर सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल की अहम भूमिका रही है।

सांसद अग्रवाल ने अगस्त 2025 को लोकसभा में इस विषय को प्रमुखता से उठाया और स्वास्थ्य मंत्री से रायपुर में NCDC शाखा की स्थापना के लिए आवश्यक बजट की मांग की थी। इसके जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने यह जानकारी दी और परियोजना को मंजूरी दी।

क्या होगा NCDC भवन का महत्व?

नया NCDC भवन छत्तीसगढ़ में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित व संक्रामक रोगों की रोकथाम और निगरानी में अहम भूमिका निभाएगा। यह विशेष रूप से बस्तर जैसे अति प्रभावित इलाकों में प्रभावी नियंत्रण में मददगार होगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि,यह भवन न केवल रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार बनेगा। इससे समय पर इलाज, रोगों की रोकथाम और निगरानी कार्यों को मजबूती मिलेगी।

कुष्ठ रोग की स्थिति पर भी चर्चा

लोकसभा में देश में कुष्ठ रोग की स्थिति पर भी जानकारी दी गई। वर्ष 2024-25 में 1,00,957 नए मामले सामने आए, जबकि 1 अप्रैल 2025 तक 82,297 मरीज इलाजरत हैं। अच्छी बात यह रही कि ग्रेड-2 दिव्यांगता की दर 4.48 से घटकर 1.31 रह गई है और बच्चों में नए मामलों का अनुपात 9.04% से घटकर 4.68% तक आ गया है।

इस परियोजना से छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और भविष्य में किसी भी महामारी या रोग के प्रसार से पहले ही सावधानी बरती जा सकेगी।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular