Sunday, April 5, 2026
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal : मेष, मिथुन और मीन राशि के लिए आज...

Aaj Ka Rashifal : मेष, मिथुन और मीन राशि के लिए आज का दिन रहेगा खास, जानें बाकी राशियों का हाल

रायपुर। 10 अगस्त 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष सौगात लेकर आया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ गोचर कर रहा है, और सूर्य-बुध की छठे भाव में उपस्थिति ‘अधियोग’ योग का निर्माण कर रही है। वहीं गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर शुभ फल दे रही है। आइए जानें आज के दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे…

मेष

आज का दिन मेष राशि के लिए उत्साहवर्धक है। परिवार व मित्रों के साथ यात्रा या समारोह का योग है। बिजनेस में लाभ और खासकर मिठाई या फल से जुड़े व्यापार में कमाई बढ़ेगी। बच्चों से खुशी मिलेगी।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन और किसी पुराने काम के पूरे होने के संकेत हैं। यात्रा संभव है और दान-पुण्य में भागीदारी बढ़ेगी। सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए दिन बहुत शुभ है। हर कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क

आज नए मित्र बन सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। पढ़ाई और करियर में अच्छी प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति संभव है।

सिंह

सिंह राशि वालों को आज मानसिक उलझन हो सकती है। क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण ज़रूरी है। व्यापार में सुस्ती और साझेदारी में सावधानी रखें। लेन-देन सोच-समझकर करें।

कन्या

आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें और खर्च पर नियंत्रण रखें।

तुला

आज तुला राशि वालों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। मनपसंद भोजन और बच्चों से खुशी मिलने के संकेत हैं। कला और वाणी का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

परिवार में तनाव की स्थिति खत्म होगी। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। घर की सजावट या मरम्मत पर खर्च हो सकता है।

धनु

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। बिजली या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल से बचें।

मकर

उत्साह से भरा दिन रहेगा। कोई मनचाही खुशी या अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को आज पुराने कार्यों की चिंता सता सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें और यात्रा का योग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव की संभावना है।

मीन

मीन राशि के लिए आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। धन लाभ, कार्य में सफलता और परिवार में प्रेम का माहौल रहेगा। किसी नई शुरुआत के लिए भी आज उत्तम दिन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular