रायपुर। गुरुवार 14 अगस्त 2025 को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से एक विशेष दिन माना जा रहा है। आज चंद्रमा का गोचर भरणी नक्षत्र से होकर मेष राशि में हो रहा है, जिसके कारण कई शुभ योगों का निर्माण होगा। विशेष रूप से मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों को आज गुरु और शुक्र की युति से बनने वाले गजलक्ष्मी योग का विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल क्या कहता है सभी 12 राशियों के लिए:
मेष
चंद्रमा के आपकी ही राशि में गोचर के कारण आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा, विशेषकर किराना व धातु कारोबारियों को फायदा होगा। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण जरूरी है।
वृषभ
शिक्षा, प्रतियोगिता और प्रेम जीवन में सफलता के योग हैं। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ संभव। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन मनोरंजन और यात्रा के अवसर भी मिलेंगे।
मिथुन
धन लाभ के संकेत हैं, विशेषकर अल्पकालिक निवेश से। काम का दबाव रहेगा, लेकिन संयम से हालात संभाल लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क
नौकरी में बदलाव का सोच रहे लोगों के लिए दिन उत्तम। आर्थिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह
भाग्य का साथ मिलेगा, कम प्रयास में बड़ा लाभ संभव। पारिवारिक सहयोग और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या
मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कला और रचनात्मक क्षेत्र में रुचि बनी रहेगी।
तुला
परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में तालमेल अच्छा रहेगा। वाहन और सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।
वृश्चिक
काम में सफलता और उन्नति के नए अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा।
धनु
रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ और अचानक धन प्राप्ति के योग हैं।
मकर
सेहत में उतार-चढ़ाव और मानसिक थकावट संभव है। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक। प्रेम संबंधों में संयम रखें।
कुंभ
बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में प्रगति संभव।
मीन
अधिक खर्च की संभावना है। काम के दबाव के चलते थकावट हो सकती है। शाम को परिवार संग समय बिताने का मौका मिलेगा।
