Sunday, April 5, 2026
Homeराशिफलआज का राशिफल : मिथुन, कन्या और कुंभ राशि को मिलेगा भाग्य...

आज का राशिफल : मिथुन, कन्या और कुंभ राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, शुभ योग से बढ़ेगा लाभ

रायपुर। बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में दिन भर विराजमान रहेगा। वहीं चंद्रमा और गुरु की युति से बन रहा शुभ योग कई राशियों को विशेष फल प्रदान करेगा।

सबसे अधिक लाभ की संभावना मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए बन रही है। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए –

 मेष

मिलाजुला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, परंतु आर्थिक मामलों में दोपहर के बाद सुधार होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, पर सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

वृषभ

दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों से खास तोहफा मिल सकता है। नौकरी में तारीफ मिलेगी। सरकारी नौकरी के इच्छुकों को शुभ समाचार मिल सकता है। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है।

मिथुन

शुभ दिन। बुधादित्य योग का प्रभाव मिलेगा। कार्यस्थल पर सराहना, रिश्तों में मधुरता और कोई नई शुरुआत संभव है। पुराने कर्ज चुकता करने का समय है।

कर्क

कार्य में सतर्कता जरूरी है। खर्च ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, गुस्से से बचें।

सिंह

मिश्रित फल मिलने की संभावना। आत्मविश्वास से कठिनाइयों को पार कर सकेंगे। तकनीकी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद की आशंका।

कन्या

बहुत बढ़िया दिन। नौकरी और व्यापार में सफलता, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, स्वास्थ्य में सुधार और नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ के संकेत।

तुला

शुक्र और गुरु की युति से दिन लाभकारी रहेगा। शेयर बाजार से मुनाफा, व्यापार में तरक्की और रोमांटिक जीवन में प्रगाढ़ता बनेगी। पारिवारिक खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव। दिनचर्या में परिवर्तन आएगा। ससुराल पक्ष से लाभ और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी की संभावना।

धनु

कार्यक्षेत्र में सफलता, व्यवसाय में लाभ और संपत्ति मामलों में प्रगति संभव। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। नौकरी में राजनीति से बचें।

मकर

थोड़ा उलझनों भरा दिन। मित्रों की सहायता लेनी पड़ सकती है। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ और संपर्क क्षेत्र का विस्तार संभव है।

कुंभ

बहुत अच्छा दिन। सफलता, आत्मविश्वास में वृद्धि और अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। विरोधियों से सतर्क रहें। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में बेहतरी होगी।

मीन

आर्थिक रूप से दिन बेहतर, परंतु खर्च भी बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरी में प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ सुखद रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular