Sunday, April 19, 2026
HomeRaipur Newsगांजा के साथ कबीरधाम का आरोपी गिरफ्तार

गांजा के साथ कबीरधाम का आरोपी गिरफ्तार

 थाना उरला क्षेत्रंार्गत मेटल पार्क रोड़ में आरोपी को पकड़ा गया गांजा के साथ।
 आरोपी के कब्जे से 2.455 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर स्कूटी वाहन किया गया है जप्त।
 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,72,750/- रूपये।
 आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
 फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर प्रकरण में की जा रहीं है End-to-End  कार्यवाही।
 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं थाना उरला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
दिनांक 18.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत मेटल रोड स्थित एक ढ़ाबा के पास दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक मंे है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम भगवान नाथ योगी निवासी कबीरधाम को होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
आरोपी भगवान नाथ योगी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 2.455 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर स्कूटी वाहन जुमला कीमती लगभग 1,72,750/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End  कार्यवाही की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी – भगवान नाथ योगी पिता कामता नाथ योगी उम्र 22 साल निवासी तिवारी नवागांव मंदिर पारा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular