Sunday, April 5, 2026
HomeBreaking newsRaipur Crime News: राजधानी में कार के अंदर मिली महिला की लाश,...

Raipur Crime News: राजधानी में कार के अंदर मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गैरेज के बाहर एक कार के अंदर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है यह मामला कोतवाली थाना का है

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पुजारी पार्क स्थित भक्कू गैरेज की यह घटना है. रविवार की शाम गैरेज के बाहर एक कार में महिला की लाश मिली. मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है और कार से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular