रायपुर चंगोराभाठा। नये साल से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर डबल मर्डर से दहल उठी है। मर्डर की इस वारदात से पूरा शहर हिल गया है। चंगोराभाठा में दो युवकों पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। ये वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।
बताया जाता है कि चंगोराभाठा क्षेत्र में देर रात दो युवकों को लाठी-डंडे से हमला कर पीट-पीटकर मार डाला गया। इतना ही नहीं पुलिस से बेखौफ होकर बदमाशों ने 300 मीटर तक दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने बताया कि बीती रात साढ़े दस बजे के बाद कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे। इस दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। फिर दोनों युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। दौड़ा-दौड़ाकर पत्थर से मारा गया। आरोपियों ने लहुलुहान कर कृष्णा यादव और सचिन बडोले को मौत की नींद सुला दी।
