रायपुर। सालासर प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल मैच कल रात खेला गया, जिसमें सालासर नाइट राइडर ने सालासर सुपर किंग्स को हराकर शानदार जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सालासर सुपर किंग्स ने 10 ओवरों में केवल 69 रन बनाए। कप्तान लाभांशु ने 31 रन और राकेश कोटेश्वर ने 12 रन बनाए, लेकिन यह स्कोर नाइट राइडर के लिए चुनौतीपूर्ण साबित नहीं हुआ।
