Saturday, April 19, 2025
HomeRaj Chakar Newsरायपुर : विकास उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, कहा- अन्याय...

रायपुर : विकास उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, कहा- अन्याय के खिलाफ हम हमेशा साथ हैं

रायपुर। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश नहीं होना चाहिए, हमें कभी घबराना नहीं चाहिए और हमें हमेशा डटे रहना है। उन्होंने 15 सालों के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि तब भी जब राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं थी, हमने सामूहिक लड़ाई लड़ी, लाठी डंडे खाए, जेल गए और आंदोलन किए, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई।

विकास उपाध्याय ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि राज्य में किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता पर पुलिसिया कार्यवाही होती है, यदि अन्याय होता है, या शासन प्रशासन का दुरुपयोग करके किसी भी साथी को डराया धमकाया जाता है, तो कृपया हमें सूचित करें। वह आश्वस्त करते हुए बोले कि कांग्रेस पार्टी आधी रात को भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपने समर्पण को दोहराते हुए कहा, “तन समर्पण, मन समर्पण और पूरा जीवन समर्पण कांग्रेस पार्टी के नाम। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद!”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular