Wednesday, April 16, 2025
Homeछत्तीसगढ़भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा "सौगात-ए-मोदी" कार्यक्रम का आयोजन, मुस्लिम समुदाय के बीच...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन, मुस्लिम समुदाय के बीच सरकार की योजनाओं का प्रचार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) अल्पसंख्यक मोर्चा ने केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय की 150 महिलाओं और बच्चों को सौगात किट भेंट की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि आज मुस्लिम समुदाय जागरूक हो चुका है और भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताने की विपक्षी साजिशें नाकाम हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों का साथ पहले ही आदिवासी, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग ने छोड़ दिया था, और अब मुस्लिम समुदाय भी भाजपा के साथ जुड़ने को तैयार है।

सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों का हवाला देते हुए कांग्रेस को विकास विरोधी बताया। उन्होंने भाजपा को “सेवा ही संगठन” के मूलमंत्र पर चलने वाली पार्टी करार दिया और कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए राजनीति करती है।

सिद्दीकी ने आगे कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत मां की गोद में जन्म लिया है और इसलिए हम सभी त्यौहार मिल-जुलकर मनाते हैं।” उन्होंने बताया कि आगामी बैशाखी, गुड फ्राईडे, ईस्टर जैसे पर्वों पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय को उनके पर्वों पर बधाई देने और उनके खुशियों में शामिल होने के लिए उनके घरों में जाएंगे।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने भी मुस्लिम समुदाय को रमजान और ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए योजनाएं लागू हो रही हैं।

भा.ज.पा. अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य नजमा अजीम ने “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, और अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं।

प्रदेश सरकार के द्वारा मुस्लिम महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, और कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular