Monday, April 6, 2026
HomeRaipur policeअंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार : अमृतसर से लाए गए हेरोइन चिट्टा के...

अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार : अमृतसर से लाए गए हेरोइन चिट्टा के साथ दो आरोपी रायपुर में पकड़े गए

रायपुर।  रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी टाटीबंध स्थित काका ढाबा के पास सुलभ शौचालय के पीछे से की गई, जहां आरोपी हेरोइन चिट्टा की बिक्री की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र सिंह (उम्र 44 वर्ष) निवासी माखन विण्डी, थाना जांडियाला गुरू, जिला अमृतसर (पंजाब) एवं अमृतपाल सिंह (उम्र 32 वर्ष) निवासी धरदेव, थाना मेहता चौक, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 12.69 ग्राम हेरोइन चिट्टा, एक तौल मशीन, तथा करीब ₹1,28,900 की नगदी बरामद की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 118/25, धारा 21(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह मादक पदार्थ अमृतसर (पंजाब) से लेकर आए थे और रायपुर में इसकी अवैध बिक्री करने वाले थे।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक परेश पाण्डेय (प्रभारी – एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट), निरीक्षक सुनील दास (थाना प्रभारी आमानाका), उपनिरीक्षक मिनेश्वर बघेल, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य – आरक्षक प्रशांत शुक्ला, अजय चौधरी, भूपेन्द्र मिश्रा, हरजीत सिंह, कमल धनगर का विशेष योगदान रहा।

रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular