Sunday, April 5, 2026
Homeरायपुरसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आतंकी हमले में शहीद दिनेश मिरानिया को दी...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आतंकी हमले में शहीद दिनेश मिरानिया को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के निवासी दिनेश मिरानिया के निधन की खबर से पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। इस दुखद अवसर पर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज मिरानिया के निवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान अग्रवाल ने कहा:

“दिनेश मिरानिया जी की मौत नहीं हुई है, वे शहीद हुए हैं। यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता पर हमला है। शांतिप्रिय और निर्दोष लोगों की हत्या को यह देश कभी नहीं भूल सकता। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाया जाएगा और सरकार इस हमले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की जाएगी। देश के दुश्मनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

सांसद अग्रवाल ने दिवंगत दिनेश मिरानिया के परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरा रायपुर और पूरा छत्तीसगढ़ इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से यह प्रार्थना की कि परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular