Friday, April 25, 2025
HomeRaj Chakar Newsसोने-चांदी की कीमतों में गिरावट : देशभर के सर्राफा बाजारों में करेक्शन...

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट : देशभर के सर्राफा बाजारों में करेक्शन का असर, जानें आज के ताज़ा रेट

रायपुर। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कुछ हफ्तों में लखटकिया स्तर तक पहुँच चुके सोने की कीमतों में अब करेक्शन का असर साफ दिखाई देने लगा है। आज भी सोने और चांदी के दामों में नरमी दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों में हलचल है और निवेशक सतर्क हो गए हैं।

सोने के ताजा दाम:

  • 24 कैरेट सोना: ₹98,240 – ₹98,340 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: ₹90,050 – ₹90,200 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत:

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ₹1,00,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:

शहर 24 कैरेट (₹/10g) 22 कैरेट (₹/10g)
दिल्ली 98,340 90,200
मुंबई 98,240 90,050
अहमदाबाद 98,240 90,100
चेन्नई 98,240 90,050
कोलकाता 98,240 90,050
लखनऊ 98,340 90,200
जयपुर 98,340 90,200
पटना 98,240 90,100
हैदराबाद/बेंगलुरु/भुवनेश्वर 98,240 90,050

कीमतों में गिरावट के कारण:

सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में सुस्ती है।

  • डॉलर की मजबूती के चलते गोल्ड की कीमतें दबाव में हैं।

  • निवेशकों की लाभ बुकिंग और घरेलू खरीद में मंदी भी कीमतों को प्रभावित कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular