Sunday, March 8, 2026
Homeरायपुरसंकल्प नाम के किसी नक्सल ऑपरेशन से सरकार ने किया इनकार, गृह...

संकल्प नाम के किसी नक्सल ऑपरेशन से सरकार ने किया इनकार, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी सफाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य में ‘संकल्प’ नामक कोई माओवादी उन्मूलन अभियान नहीं चलाया जा रहा है। यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के संदर्भ में आया है, जिनमें दावा किया गया था कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर “संकल्प” नाम का ऑपरेशन चलाकर सुरक्षाबलों ने 22 माओवादियों को मार गिराया है।

गृह मंत्री ने इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह से भ्रामक बताते हुए खंडन किया और कहा, “राज्य पुलिस अथवा किसी संयुक्त बल द्वारा इस नाम का कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि माओवादियों के मारे जाने की जो संख्या (22) बताई जा रही है, वह प्रामाणिक नहीं है।

माओवादियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई

हालांकि उन्होंने माना कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई हो रही है। इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों को चारों ओर से घेर रखा है, जिससे उनके हौसले पस्त हैं और वे शांति वार्ता की बातें भी कर रहे हैं।

ग्रेहाउंड फोर्स पर बड़ा हमला

इसी बीच तेलंगाना में माओवादियों ने ग्रेहाउंड फोर्स को निशाना बनाया। एक आईईडी विस्फोट में ग्रेहाउंड के 5 जवान शहीद हो गए। इसके बाद माओवादियों ने फोर्स पर फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। इस मुठभेड़ में 10 माओवादियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular