Monday, April 6, 2026
HomeRaipur policeBREAKING NEWS : रायपुर में कुत्ते के टॉयलेट को लेकर बवाल,...

BREAKING NEWS : रायपुर में कुत्ते के टॉयलेट को लेकर बवाल, दो परिवारों में जमकर मारपीट, युवक का सिर फूटा कबीर नगर मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर से एक अजीबो-गरीब लेकिन हिंसक मामला सामने आया है। सड़क पर कुत्ते को टॉयलेट कराने को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट हो गई। इस विवाद में एक युवक का सिर फूट गया और महिलाओं के बीच भी हाथापाई की नौबत आ गई।

क्या है पूरा मामला?
घटना 11 मई की शाम करीब 5 बजे की है।
कबीर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रंजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी कमलेश तिवारी नामक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को उनके घर के सामने टॉयलेट करवा रहा था।

रंजीत सिंह ने इसका विरोध किया, तो कमलेश ने कथित तौर पर कहा –

“सड़क तेरी नहीं है”
और वहां से चला गया।

कुछ देर बाद, रंजीत सिंह अपने बेटे शिवम के साथ घर के बाहर बैठे थे, तभी कमलेश के परिवार का हर्ष तिवारी डंडा लेकर आया और शिवम के सिर पर हमला कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। महिलाएं भी झगड़े में शामिल हो गईं।

 FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है।

एक पक्ष का आरोप है कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।

फिलहाल, कबीर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना से जुड़ी अहम बातें:
विवाद की शुरुआत पालतू कुत्ते के टॉयलेट से हुई।

बात इतनी बढ़ी कि लाठी-डंडे चल गए।

एक युवक को गंभीर चोट, सिर फूटा।

महिलाओं के बीच मारपीट की भी पुष्टि।

दोनों पक्षों से क्रॉस FIR दर्ज।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular