Sunday, March 8, 2026
Homeकोरबाकोरबा में मातृ दिवस पर हुआ भव्य “मातृवंदना सम्मान” एवं “आर.के. किड्स...

कोरबा में मातृ दिवस पर हुआ भव्य “मातृवंदना सम्मान” एवं “आर.के. किड्स टैलेंट रनवे” का आयोजन

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में पीटीकोटी दीनदयाल मार्केटपावर, कोरबा में आयोजित “मातृवंदना सम्मान” एवं “इंडिया आर.के. किड्स टैलेंट रनवे” कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और माताओं के योगदान का भव्य उत्सव देखने को मिला। इस आयोजन का संचालन आराधना मानव विकास संस्था, बिलासपुर और नवप्रभा सेवा समिति की अध्यक्ष कविता सोनी व राकेश सोनी के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल और कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने संदेश में मातृत्व की महत्ता को रेखांकित करते हुए बच्चों से अपने जीवन में मातृ-संस्कार अपनाने का आह्वान किया।

बच्चों ने दिखाया अद्भुत टैलेंट

“आर.के. किड्स टैलेंट रनवे” में 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों ने फैशन शो, नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने उड़ीसा, बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जीवंत कर दिया। बेटियों ने बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील विषयों पर सशक्त प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रतियोगिता के विजेता रहे:

ग्रुप A (3-6 वर्ष):

  • भारतीय परिधान वॉक:

    1. मिथलेश साहू

    2. प्रियांशु गुप्ता

    3. सक्षम साहू

  • टैलेंट राउंड:

    1. ओशिका महत्व

    2. मोक्ष साहू

    3. गर्वित बनया

ग्रुप B (7-11 वर्ष):

  • भारतीय परिधान वॉक:

    1. शिवांग अग्रवाल

    2. आशिता अग्रवाल

    3. देवांशी दास

  • डांस:

    1. दानवी साहू

    2. आशना सोनवानी

    3. सिद्धि बजाज

  • टैलेंट:

    1. ध्रुवंश रातें

    2. कीर्तिश नायर

    3. कियारा

ग्रुप C (11-17 वर्ष):

  • फैशन शो:

    1. आराध्या सिंह (राजनांदगांव)

    2. हर्षित साहू (अंबिकापुर)

    3. मिनाज चतुर्वेदी (भिलाई)

  • नृत्य:

    1. अश्विका साव

    2. श्रेया सोनी

    3. पुनीत इकाई

  • टैलेंट:

    1. मिलिंद साहू

    2. नियति अग्रवाल

    3. ख्याति भिंडवाल

सम्मानित हुईं 31 माताएँ

मातृ दिवस के इस विशेष अवसर पर 31 माताओं को “मातृवंदना सम्मान” से सम्मानित किया गया। इनमें समाजसेवी, ई-रिक्शा चालक, गौसेवा में संलग्न महिलाएं और चिकित्सा क्षेत्र की महिलाओं को शामिल किया गया। प्रमुख सम्मानित माताओं में सरिता साहू, सोनिया साहू, राधिका साहू, उषा मुनव्वर, समिता सिंह, जानकी साहू, डॉ. चांदनी, शिला सिंह गहरवार और आरती सिन्हा प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम की अन्य विशेषताएं

कार्यक्रम से पहले 9-10 मई को दो दिवसीय ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में मंच संचालन रविंद्र साहू और ज्योति चोपड़ा ने किया। निर्णायक मंडल में रीना साहू, मिताली यदुवंशी, ईशा दास शर्मा और राहुल अग्रहरि शामिल रहे।

आयोजकों का संदेश

अध्यक्ष कविता सोनी ने बताया कि वे पिछले 5 वर्षों से दिल्ली, रायपुर और अब कोरबा में ऐसे आयोजनों के जरिए बच्चों को मंच देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सहयोगियों – एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल मंडावरानी, सहेली ज्वैलर्स रायपुर, और फिजिक्स वाला कोरबा का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular