Sunday, March 8, 2026
Homeभारतीय जनता पार्टीमहारानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा ने आयोजित की...

महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा ने आयोजित की भव्य कार्यशाला

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती को भव्य और व्यापक स्तर पर मनाने की घोषणा के अंतर्गत सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर में एक विशेष जिलेवार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने की।

इस आयोजन में विधायकों, आयोग के अध्यक्षों, भाजपा पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वर्णिका शर्मा ने शिरकत की और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा:”सनातन धर्म के प्रतीकों की रक्षक थीं महारानी अहिल्या बाई होलकर।”

शर्मा ने महारानी अहिल्या बाई को महिला सशक्तीकरण, सुशासन और सामाजिक सुधारों की प्रेरणा बताया। उन्होंने उनके शासनकाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल से जोड़ते हुए कहा कि जनकल्याण, महिला नेतृत्व और सांस्कृतिक संरक्षण के जो कार्य आज हो रहे हैं, उनकी नींव सदियों पहले रानी अहिल्याबाई ने रखी थी।

कांग्रेस पर आरोप: इतिहास से छेड़छाड़

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल संरचना आयोग के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा:”कांग्रेस ने महारानी अहिल्याबाई जैसे महान सुधारकों के योगदान को दबाया और जनमानस को भ्रमित किया।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में इन गुमनाम नायकों को पुनः राष्ट्र चेतना में लाने का कार्य हो रहा है।

संस्कृति, न्याय और सुशासन की प्रतिमूर्ति

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा:”यह केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक उत्थान के प्रतीकों का पुण्य स्मरण है।”

उन्होंने महारानी अहिल्या बाई के 26 वर्षों के सुशासन की सराहना करते हुए बताया कि उनके शासन में अकाल, भुखमरी और सामाजिक अन्याय जैसी समस्याएं नहीं पनपीं।
रानी अहिल्या बाई द्वारा ज्योतिर्लिंगों के संरक्षण, शिक्षा, महिला सैनिकों की नियुक्ति और मंदिर निर्माण के कार्यों को भी याद किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:

  • मंच संचालन: जिला महामंत्री सत्यम दुआ

  • आभार प्रदर्शन: महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू

  • विशिष्ट उपस्थिति:
    सुनील सोनी (विधायक), पुरंदर मिश्रा (विधायक उत्तर), राजीव अग्रवाल, किशोर महानंद, सूर्यकांत राठौर, अशोक पांडे, प्रभा दुबे, सुभाष तिवारी, अकबर अली, गोपी साहू, आशु चंद्रवंशी, हरि सिंह ठाकुर, डॉक्टर अनामिका सिंह सहित अनेक गणमान्य।

भविष्य की दिशा:

यह कार्यशाला अब राज्य के अन्य जिलों में भी आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य महारानी अहिल्या बाई होलकर के जीवन मूल्यों, सुशासन और सांस्कृतिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
300वीं जयंती पर महारानी अहिल्या बाई होलकर को श्रद्धांजलि स्वरूप यह कार्यक्रम सांस्कृतिक जागरण, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि रानी अहिल्याबाई की स्मृति और योगदान आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular