Sunday, April 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में मिल रही बड़ी सौगात, सांसद बृजमोहन अग्रवाल...

छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में मिल रही बड़ी सौगात, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों को मिली नई सफलता

रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए रेलवे क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। रायपुर से सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों के फलस्वरूप राज्य को एक बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को देशभर के 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण करने जा रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन शामिल हैं।

इन स्टेशनों के लोकार्पण से प्रदेश की आधारभूत संरचना को नया आयाम मिलेगा और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उरकुरा अमृत स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल स्वयं उपस्थित रहेंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अग्रवाल को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक अवसर पर आमंत्रित किया है। पत्र में उन्होंने अग्रवाल के योगदान की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के रेलवे विकास में एक मील का पत्थर बताया।

वर्तमान में राज्य में रेलवे क्षेत्र से जुड़ी 35916 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इसके अलावा आगामी 2025-26 के केंद्रीय बजट में 6925 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत प्रदेश के 32 अन्य स्टेशनों को भी अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि समूचे देश की प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मेरा संकल्प है कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर यात्री सुविधाएं और तेज़, सुरक्षित यात्रा अनुभव मिले।”

छत्तीसगढ़ की जनता आज गर्व के साथ देख रही है कि उनके जनप्रतिनिधि न केवल संसद में उनकी आवाज़ बन रहे हैं, बल्कि धरातल पर भी विकास को साकार कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular