Saturday, March 7, 2026
HomeRaj Chakar Newsमुकुल देव के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, दिग्गज...

मुकुल देव के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, दिग्गज कलाकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। शुक्रवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके चलते उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे दिल्ली में किया जाएगा।

मुकुल देव के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके को-स्टार्स और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजय देवगन ने मुकुल देव की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”अब तक यकीन नहीं हो रहा मुकुल। ये सब कुछ बहुत जल्दी और अचानक हो गया। तुम हमेशा मुश्किल समय को आसान बना देते थे। ओम शांति।”

दीपशिखा नागपाल, जो मुकुल की करीबी दोस्त थीं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,”मैं सुबह इस खबर के साथ उठी। मैं तब से उनके नंबर पर कॉल कर रही हूं, उम्मीद है कि वे फोन उठाएंगे।”

नील नितिन मुकेश ने लिखा,”मुकुल के इस तरह जल्दी चले जाने की खबर ने दुखी कर दिया है। वह एक शानदार कलाकार और बहुत अच्छे इंसान थे। भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे।”

सोनू सूद ने लिखा,”रिप मुकुल भाई। आप वाकई एक रत्न थे। आपकी याद हमेशा बनी रहेगी।”

अरशद वारसी ने कहा,”मुकुल के जाने की खबर से दिल टूट गया है। वह मेरे दोस्त, को-स्टार और बेहद प्यारे इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

सुष्मिता सेन, जिन्होंने मुकुल देव के साथ दस्तक फिल्म में काम किया था, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

मुकुल देव के बड़े भाई राहुल देव ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा,”हमें यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके परिवार में बेटी सिया देव हैं। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। अंतिम संस्कार शनिवार शाम 5 बजे किया जाएगा।”

मुकुल देव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म दस्तक से की थी। इसके बाद उन्होंने सन ऑफ सरदार, जय हो, यमला पगला दीवाना, आर…राजकुमार जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। वह टेलीविजन और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी सक्रिय रहे।

उनका यूं अचानक चले जाना फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए एक गहरा सदमा है।

ओम शांति।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular