रायपुर। साइबर अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना खमतराई पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के आपत्तिजनक/अश्लील वीडियो और चित्र सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेन्द्र कुमार पटेल (उम्र 60 वर्ष), निवासी हर्षित विहार कॉलोनी, उरकुरा, रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस को यह कार्यवाही नई दिल्ली स्थित साइबर टीम से प्राप्त डाटा के आधार पर करनी पड़ी, जिसमें आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की पुष्टि हुई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना खमतराई में प्रकरण क्रमांक 181/2024, धारा 67(B) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर 6263358968 की जानकारी सामने आई, जो सुरेन्द्र कुमार पटेल के नाम पर पंजीकृत पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2022 से उक्त सिम का उपयोग करते हुए अपने मोबाइल से महिलाओं और बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार की।
गौरतलब है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना खमतराई में आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुख्ता सबूत मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
आरोपी विवरण:
-
नाम: सुरेन्द्र कुमार पटेल
-
पिता का नाम: स्व. गोपाल पटेल
-
उम्र: 60 वर्ष
-
पता: हर्षित विहार कॉलोनी, उरकुरा, रायपुर
