Sunday, April 5, 2026
Homeरायपुर‘मैक सॉलिटेयर’ समापन समारोह का भव्य आयोजन

‘मैक सॉलिटेयर’ समापन समारोह का भव्य आयोजन

रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), समता कॉलोनी, रायपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘मैक सॉलिटेयर 2025’ का समापन समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से की गई।

समारोह में चेयरमैन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल और सचिव सरिता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रमेश अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह मंच महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत प्रभावी पहल है। पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने ‘मैक सॉलिटेयर’ की 12 वर्षों की सफल यात्रा को गर्व का विषय बताते हुए इसे महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक माध्यम बताया।

सचिव सरिता अग्रवाल ने महिलाओं और प्रशिक्षकों को उनकी सहभागिता और समर्पण के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की विशेषता रही कि प्रतिभागी महिलाओं ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने द्वारा अर्जित ज्ञान, कौशल और अनुभव को साझा किया, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।

‘मैक सॉलिटेयर’ का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, आत्मरक्षा, उद्यमिता और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में दक्ष बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने जीवन के विभिन्न आयामों में प्रगति की ओर कदम बढ़ाया।

समारोह में ट्रेनर्स को सम्मानित किया गया, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार और ‘बेस्ट इन सॉलिटेयर’ सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

इस सफल आयोजन का श्रेय प्राचार्य डॉ. एम.एस. मिश्रा और एडमिनिस्ट्रेटर सुश्री शिवांगी मिश्रा के मार्गदर्शन को जाता है। कार्यक्रम की संयोजिका अनुराधा दीवान रहीं। इस अवसर पर पूरा मैक परिवार एकजुट होकर उपस्थित रहा और आयोजन को भव्यता प्रदान की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular