Monday, April 6, 2026
Homeरायपुरछत्तीसगढ़ में सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब की राज्य प्रबंध कार्यकारिणी गठित

छत्तीसगढ़ में सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब की राज्य प्रबंध कार्यकारिणी गठित

रायपुर। सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह क्लब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे चार प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में मूल्य आधारित, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गठित किया गया है। संस्था का उद्देश्य बिना किसी आंदोलन, धरना या विरोध प्रदर्शन के पत्रकारिता को समाज के लिए उपयोगी एवं प्रभावशाली बनाना है।

राष्ट्रीय मुख्यालय भोपाल स्थित सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब एक पब्लिक ट्रस्ट (न्यास) के रूप में कार्य करता है और इसका उद्देश्य पत्रकारिता को मिशन के रूप में आगे बढ़ाना है। यह क्लब किसी अन्य पत्रकार संगठन या प्रेस क्लब से प्रतिस्पर्धा नहीं करता, बल्कि समन्वय और सहयोग के सिद्धांत पर कार्य करता है।

नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी – छत्तीसगढ़ राज्य

  • अध्यक्ष: पीयूष मिश्रा (एपीएन चैनल)

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अशोक साहू (यूएनआई), दीपक पांडे (नवभारत)

  • उपाध्यक्ष: तन्मय शक्ले (एएनआई), जगजीत सिंह (इंडिया न्यूज़)

  • महामंत्री: महेंद्र नामदेव (आज तक)

  • सचिव: अमित चौरसिया (राष्ट्रीय हिंदी मेल), मोहन तिवारी (टीवी 24 न्यूज़),
    संजीत श्रीवास्तव (स्वदेश), आशीष शर्मा (पंजाब केसरी न्यूज़)

  • कोषाध्यक्ष: शेख आबिद (दैनिक लोक किरण)

कार्यकारिणी सदस्य:

  • गिरीश वोरा

  • हिमांशु द्विवेदी

  • प्रकाशचंद होता

  • रवि भोई

  • अजय सक्सेना

  • नारायण भोई

  • गौरव शुक्ला

  • दामू आम्बेडारे

  • प्रकाश मदने

इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब अध्यक्षों को राज्य प्रबंध कार्यकारिणी के स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब की यह पहल प्रदेश में सकारात्मक, सत्यनिष्ठ एवं जनपक्षीय पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular