Sunday, April 5, 2026
HomeChhattisgarh policeCyber Fraud : 18 बैंक खातों को किराए पर देता था युवक,...

Cyber Fraud : 18 बैंक खातों को किराए पर देता था युवक, अब तक 1.5 करोड़ का ट्रांजेक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा। सायबर अपराध के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कवर्धा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद के और अपने माता-पिता के नाम पर कुल 18 बैंक खाते खोलकर उन्हें कमीशन पर सायबर ठगों को किराए पर देता था। आरोपी के खातों से अब तक 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हो चुका है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी की पहचान मोहन जायसवाल, निवासी पोड़ी चौकी, सुराजपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ देश के 8 राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। मोहन सोशल मीडिया के ज़रिए ठग गिरोहों के संपर्क में आया और बैंक खाते किराए पर देना शुरू किया।

10% कमीशन लेकर करता था ट्रांजेक्शन

जांच में सामने आया है कि मोहन इन खातों में जमा होने वाली ठगी की रकम से 10% कमीशन लेकर शेष रकम आगे ठगों को ट्रांसफर करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से कई बैंकों की पासबुक, चेकबुक और दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

जांच जारी, बड़ा नेटवर्क हो सकता है उजागर

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। एसपी छवैया ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों या दस्तावेजों को किसी अजनबी से साझा न करें, और किसी भी साइबर अपराध को लेकर सतर्क रहें।

पुलिस को आशा है कि इस गिरफ्तारी से साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular