Saturday, March 7, 2026
Homeभारतीय जनता पार्टी'संकल्प से सिद्धि' अभियान पर रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न, भाजपा...

‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान पर रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न, भाजपा ने शुरू की व्यापक जनजागरूकता की तैयारी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत मंगलवार को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह अभियान 9 जून से 21 जून तक चलेगा, जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का संबोधन:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘संकल्प से सिद्धि’ सहित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में प्राण-प्रण से जुटें। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा, बल्कि कांग्रेस के झूठ और भ्रामक प्रचार का भी पर्दाफाश करेगा।

पवन साय ने रखी तिथिवार कार्यक्रमों की जानकारी:

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले तिथिवार कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रतियोगिता, प्रेस वार्ताएं, संकल्प सभाएं, योग शिविर, चौपाल और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास किया जाएगा।

प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा:

  • 6 जून: मंडलस्तरीय टोलियों की जिला स्तरीय कार्यशाला

  • 8 जून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों का मीडिया संवाद

  • 9 जून – 9 जुलाई: “बदलता भारत – मेरा अनुभव” डिजिटल प्रतियोगिता

  • 10-11 जून: जिला स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनियां

  • 12-14 जून: मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’

  • 15-17 जून: शक्ति केंद्रों पर चौपाल एवं ‘विकसित भारत’ का संकल्प कार्यक्रम

  • 17-21 जून: योग दिवस सप्ताह – सभी मंडलों में योग शिविर

  • 5 जून – 15 अगस्त: “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान

  • 23 जून: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस – बूथ स्तर पर कार्यक्रम

  • 25 जून: आपातकाल की बरसी पर ‘काला दिवस’ – सेमिनार और प्रदर्शनी

प्रमुख नेताओं की भागीदारी:

कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, तथा ‘संकल्प से सिद्धि’ के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधन दिया। संचालन भाजपा प्रवक्ता अमित साहू ने किया तथा आभार विधायक गोमती साय ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया टीम के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular