Monday, April 6, 2026
Homeभारतीय जनता पार्टीबड़ी राजनीतिक हलचल : राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ बयान पर भाजपा...

बड़ी राजनीतिक हलचल : राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ बयान पर भाजपा का पलटवार, किरण सिंह देव बोले पाकिस्तान की तरफ से बैटिंग कर रहे राहुल

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर तीखा राजनीतिक बवाल छिड़ गया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के इशारे पर ‘सरेंडर’ करने का आरोप लगाया। इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राहुल गांधी के बयान को “देशविरोधी”, “षड्यंत्रपूर्ण” और “भारतीय सेना का अपमान” बताया है।

किरण सिंह देव का कड़ा प्रहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा:”राहुल गांधी सत्ता से बाहर होने की व्याकुलता में कुटिलता की सारी हदें पार कर चुके हैं। जो भाषा पाकिस्तान की सेना और आतंकवादी तक नहीं बोल सके, वो राहुल गांधी बोल रहे हैं। ये उनकी पाकिस्तान पोषित मानसिकता को उजागर करता है।”

देव ने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की घोषणा खुद भारतीय सेना के अधिकारियों ने की थी और उस पर सवाल उठाना भारतीय सेना के शौर्य का अपमान है।

कांग्रेस पर ऐतिहासिक हमला

किरण सिंह देव ने कांग्रेस के अतीत को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा:

  • “1948 से लेकर 1971 तक कांग्रेस ने जीती हुई ज़मीनें गंवाईं।”

  • “ऑक्साई चीन को चीन को सौंपा गया।”

  • “93000 पाक सैनिकों को रिहा किया गया, लेकिन अपने 54000 सैनिकों की वापसी सुनिश्चित नहीं की।”

  • “2008 मुंबई हमलों के बाद कांग्रेस सिर्फ शोक मना रही थी।”

  • “सीमा पर 20 सैनिकों की शहादत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।”

  • “पाकिस्तान को 215 करोड़ रुपये की मदद दी गई — क्या ये समर्पण नहीं था?”

“राहुल गांधी या राहुल शरीफ?”

किरण सिंह देव ने कटाक्ष करते हुए कहा:“राहुल गांधी की भाषा उन्हें ‘राहुल शरीफ’ या ‘राहुल मुनीर’ बना रही है। वह भूल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता के शेर हैं जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। आज दुनिया के अधिकतर देश भारत के इस संघर्ष के साथ खड़े हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular