रायपुर। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के आधारभूत विकास को नई गति देते हुए लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹20 करोड़ 56 लाख 55 हजार की राशि स्वीकृत की है। यह मंजूरी महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है।
स्वीकृत प्रमुख विकास कार्य
-
एनएच-43 से नया कृष्ण मंदिर, सिलफिली-बनारस रोड तक 5 किमी मार्ग निर्माण
-
लागत: ₹690.68 लाख
-
-
एनएच-43 से मायापारा दुर्गाबाड़ी होते हुए रविंद्र नगर (नवापारा) तक 4 किमी मार्ग निर्माण
-
लागत: ₹448.95 लाख
-
-
बीरमताल से उमेशपुर के बीच गोबरी नदी पर पुलिया निर्माण
-
लागत: ₹307.19 लाख
-
-
कुप्पा जमघरपारा से चौकीदार पारा नवापारा गिरहूलपारा तक 6.10 किमी मार्ग निर्माण
-
लागत: ₹593.73 लाख
-
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा:“इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से न केवल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा, बल्कि ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि:“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार जनता से किए गए हर वादे को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।”
