Monday, April 6, 2026
Homeछत्तीसगढ़महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, 69 लाख महिलाओं को मिला...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, 69 लाख महिलाओं को मिला संबल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की “महतारी वंदन योजना” आज राज्य में महिला सशक्तिकरण का पर्याय बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में यह योजना लगातार बदलाव की इबारत लिख रही है। अब तक ₹11081.68 करोड़ की राशि 69.23 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे अंतरित की जा चुकी है।

 योजना की प्रमुख बातें:

  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं योजना की पात्रता में शामिल

  • आयु सीमा: 21 से 60 वर्ष

  • वित्तीय सहायता: ₹1000 प्रति माह

  • 17वीं किश्त का वितरण: 1 जुलाई 2025 को

  • कुल राशि: ₹647.66 करोड़ सीधे खातों में अंतरित

 योजना का प्रभाव:

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने का एक सशक्त माध्यम है।

 सफलता की कहानी:

बासिंग (नारायणपुर) की एतवारिन कुमेटी का जीवन अब बदला है।

  • पहले मजदूरी कर जीवनयापन करती थीं

  • योजना के अंतर्गत ₹17,000 की सहायता राशि मिली

  • मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं

  • अब अन्य महिलाओं को भी व्यवसाय और आत्मविश्वास के लिए प्रेरित कर रही हैंमहतारी वंदन योजना ने न सिर्फ मेरी आर्थिक हालत बदली, बल्कि मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत भी दी है,” – एतवारिन कुमेटी

 मुख्यमंत्री और मंत्री को मिला धन्यवाद:

एतवारिन जैसी हजारों महिलाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि यह योजना हमारे जैसे महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है, जिसने हमारे जीवन में आशा और बदलाव की रोशनी लाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular