रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्र के गोवर्धन नगर स्थित सुभाष तिवारी के डेयरी फार्म में हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी तरुण मिश्रा उर्फ पूनम को गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी धनेश उर्फ धन्नू साहू की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी।
हत्या की पृष्ठभूमि:
दिनांक 17 जुलाई 2025 को प्रार्थी कृष्णा वर्मा ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह दूध लेने डेयरी पहुंचा तो उसने देखा कि धनेश साहू खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और पास में खून लगा फावड़ा भी पड़ा हुआ था। इस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 793/25, धारा 103 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
संयुक्त पुलिस कार्रवाई और तकनीकी जांच:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई की संयुक्त टीम ने घटना की गहराई से जांच शुरू की। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने पाया कि तरुण मिश्रा उर्फ पूनम, जो उसी डेयरी में काम करता था, घटना के बाद से फरार है।
हत्या की वजह: मोबाइल चोरी से उपजा विवाद
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या वाले दिन दोनों ने साथ में शराब पी थी, इसी दौरान मृतक धनेश ने एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर आरोपी को दिया था, जिसे तरुण ने नशे में कहीं गिरा दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जो डेयरी तक पहुंचते-पहुंचते हिंसक झगड़े में बदल गया। झगड़े के दौरान तरुण ने पास में रखा फावड़ा उठाकर धनेश के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह बस से गरियाबंद फरार हो गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
टीम ने आरोपी को गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: तरुण मिश्रा उर्फ पूनम
पिता का नाम: रामनरेश मिश्रा
उम्र: 38 वर्ष
मूल निवासी: सुरसेना, थाना सरघुवा, जिला चित्रकूट (उ.प्र.)
वर्तमान: सुभाष तिवारी डेयरी, गोवर्धन नगर, खमतराई
जांच टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी:
-
थाना प्रभारी: निरीक्षक सचिन सिंह
-
एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी: निरीक्षक परेश पांडेय
-
उपनिरीक्षक प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल, पुष्पराज परिहार, चिंतामणि साहू, शिवम द्विवेदी, अभिषेक सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, अविनाश देवांगन
-
थाना खमतराई से उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर, सुमित वर्मा, प्रदीप यादव, दीपक मिश्रा, लक्ष्मीकांत अहीर, अक्षय दिनकर, योगेश दुबे
