Sunday, April 5, 2026
HomeRaipur policeधमतरी : मामूली विवाद में तीन युवकों की निर्मम हत्या, मुख्य आरोपी...

धमतरी : मामूली विवाद में तीन युवकों की निर्मम हत्या, मुख्य आरोपी सहित आठ गिरफ्तार

धमतरी जिले के थाना अर्जुनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोयना में स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास 11 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:20 बजे हुए त्रिकाल हत्या कांड का पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था।

 मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल कुमार साहू (उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सोरम, थाना रुद्री) ने थाना अर्जुनी में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मृतक आलोक सिंह ठाकुर, नितीन टांडी और सुरेश हियाल अपने साथियों के साथ भोयना स्थित ढाबा में खाना खाने पहुंचे थे। वहीं पहले से मौजूद आरोपियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठी।

इस दौरान मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों युवकों पर धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 गिरफ्तार आरोपी:

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए जिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें तीन नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. गोपी दीवान पिता प्यारी दीवान (मुख्य आरोपी) – उम्र 20 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी

  2. कुलेश्वर नेताम पिता चुरामन लाल नेताम – उम्र 25 वर्ष, ग्राम कोर्रा, थाना भखारा

  3. रणवीर कुमार साहू पिता गोपाल साहू – उम्र 20 वर्ष, ग्राम ईर्रा, थाना भखारा

  4. कमलेश ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव – उम्र 19 वर्ष, आमापारा, धमतरी

  5. गौतम दीवान पिता लक्ष्मण दीवान – उम्र 22 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी
    6-8. तीन अन्य विधि से संघर्षरत किशोर – नाम गोपनीय

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

  • एसपी धमतरी के निर्देशन में पुलिस की टीमों ने घटना के कुछ ही घंटों में सघन तलाशी अभियान चलाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

  • आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 103(1), 190, 191(1)(3) के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

  • नाबालिग आरोपियों की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular