Thursday, September 17, 2026
HomeRaipur Newsरायपुर में 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव,...

रायपुर में 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव, सांसद बृजमोहन ने ली समीक्षा बैठक

*एक लाख से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ने का लक्ष्य:सांसद बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव की सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

इस अवसर पर सांसद खेल महोत्सव में पंजीयन हेतु विशेष क्यूआर कोड का विमोचन किया गया। इस कोड के माध्यम से कोई भी प्रतिभागी सरलतापूर्वक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर खेलों में भाग ले सकेगा।

 

सांसद अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस खेल महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि, हमारा संकल्प है कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लगभग 1 लाख प्रतिभागियों को इस महोत्सव से जोड़ा जाए। बच्चे, युवा, महिला, पुरुष और प्रौढ़ सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यही कारण है कि प्रतियोगिताओं का आयोजन रायपुर एवं बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के सभी ब्लॉक्स में किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर फाइनल खेलेंगे और सुपर फाइनल का भव्य आयोजन रायपुर में होगा, जिसमें 5000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

 

इस महोत्सव में 13 खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें खो-खो, फुबड़ी, गेड़ी, रस्सा-कसी, रस्सी कूद, वॉलीबॉल, कबड्डी, भारोत्तोलन, तैराकी, बॉडी बिल्डिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती और शतरंज प्रमुख हैं।

 

बैठक में खेल विशेषज्ञ श्री अतुल शुक्ला, श्री संजय शर्मा, श्री मोहम्मद अकरम, श्री मुश्ताक अली, श्री सेवराम साहू, सुश्री अनुजा दुबे, श्री देवेंद्र सिंह, श्री आलोक गुप्ता, श्री उमेश सिंह ठाकुर, श्री नितिन पांडे, श्री मानिक ताम्रकार, श्री पीतांबर पटेल, खेल अधिकारी श्री रूपेंद्र सिंह चौहान, श्री संजय जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर श्री हिमांशु भारती एवं बलौदा बाजार के डीईओ श्री संजय गुहे समेत खेल जगत से जुड़े अनेक अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular