महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज, समता काॅलोनी रायपुर में, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास से महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया। यह अवसर सिर्फ एक शैक्षणिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि एक सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का अद्वितीय उदाहरण है। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन व महाराजा अग्रसेन जी की आरती समारोह में उपस्थित सदस्यों व अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।
तत्पश्चात् काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. जासमीन जोशी के द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं महाराजा अग्रसेन जयंती एवं नवरात्र की शुभकामनाएं दी तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया कार्यक्रम पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से काॅलेज के चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल जी, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल जी, श्री ईश्वर प्रसाद अग्रवाल जी, श्री नवल किशोर अग्रवाल जी, श्री कर्तव्य अग्रवाल जी एवं अग्रवाल समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
काॅलेज के मैक म्युजिक ने अपनी गायन की शानदार प्रस्तुती दी जिसमें वंदन बारम्बार करू……, आये तेरे भुवन जैसे धार्मिक गीतो से सभी का मन मोह लिया। काॅलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा हे राम रे…, जय जय अम्बे…., खेल रे भवानी…… गीतो पर नृत्य की प्रस्तुति की गई। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य मे उनके जीवन पर आधारित कविता पाठ और भाषण छात्र – छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल जी ने महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामाएं देते हुए कहा कि उनके आदर्श, विचार वर्तमान समय में प्रासंगिक है। हमें उनके आदर्शाे को अपनाकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए, साथ ही उन्होंने शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी। सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल जी ने कहा अग्रसेन जी युग प्रणेता है। हमारे काॅलेज के बच्चों में संस्कार मूलक शिक्षा का संगम देखने को मिलता है जो निश्चित ही हमारी पीढ़ी अग्रसेन जी के धरोहर को आगे बढ़ायेगी। अग्रवाल समाज से उपस्थित श्री ईश्वर प्रसाद अग्रवाल जी एवं रमेश अग्रवाल जी ने अग्रसेन जयंती एवं शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी।
अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त प्राध्यापकगण एवं सभी छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की इंचार्ज श्रीमती रूचि सचान एवं कोर्डिनेटर श्री अमोल देवांगन एवं डाॅ. मनीषा जैन रहे। कार्यक्रम में पूरा मैक परिवार उपस्थित रहा।
