Sunday, April 5, 2026
HomeRaipur Newsअवार्ड  पाकर प्रतिभाओं में और निखार आता है: बृजमोहन अग्रवाल

अवार्ड  पाकर प्रतिभाओं में और निखार आता है: बृजमोहन अग्रवाल

अवार्ड  पाकर प्रतिभाओं में और निखार आता है: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर सांसद ने शिक्षा, खेलकूद, विज्ञान, सैन्य सेवा की हस्तियों को भारत गौरव अवार्ड प्रदान किया

नई दिल्ली, 9 मई रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार क कालीरमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित भारत गौरव अवार्ड 11 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हस्तियों को सम्मानित किया। 

यह सम्मान उन प्रतिभाओं का है, जो शिक्षा, सामाजिक सेवा, कला, खेल, विज्ञान, सैन्य सेवा और अनेक क्षेत्रों में अपने अद्भुत समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट उपलब्धियों से भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस उनके अंदर के हुनर को काली रमन जैसी विभिन्न संस्थाओं द्वारा और प्रोत्साहन देते हुए और निखारने की ज़रूरत है। ऐसे अवार्ड समारोह इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होंगे। कालीरमन फाउंडेशन देश के कोने-कोने में छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने का अद्भुत कार्य कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular