ट्रैफिक चालान के नाम पर जनता से लूट के खिलाफ शहर कांग्रेस ने एसपी कार्यालय पहुँच कर एसपी को सौंपा ज्ञापन
रायपुर 16 दिसंबर 25 छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक चालान के नाम पर आम नागरिकों से की जा रही मनमानी वसूली के खिलाफ आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलेक्टर ऑफिस स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस द्वारा 500, 1000, 5000 रुपये तक के चालान बिना स्पष्ट नियम, चेतावनी बोर्ड एवं समुचित यातायात व्यवस्था के काटे जा रहे हैं। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार ट्रैफिक चालान से वसूली की राशि 30 करोड़ 55 लाख रुपये तक पहुँच गई है, जो यह दर्शाता है कि सरकार सड़क सुरक्षा से अधिक राजस्व वसूली पर ध्यान दे रही है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि चालान काटने से पहले सड़कों की मरम्मत, चौक-चौराहों की व्यवस्था, साइनेज व चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा नियमों को स्पष्ट किया जाए। एकतरफा दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना का ढिंढोरा पीटकर महिलाओं और गरीबों को राहत देने का दावा करती है, लेकिन दूसरी ओर ट्रैफिक चालान के नाम पर जनता की जेब पर डाका डाल रही है। यह महतारी वंदन के नाम से की जा रही खुली लूट है। सरकार की नीयत सड़क सुरक्षा नहीं बल्कि आम जनता से करोड़ों की वसूली करना है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
इस दौरान प्रमोद दुबे कुलदीप जुनेजा पंकज शर्मा सुरेश ठाकुर राम साहू दिपा बग्गा बकर अब्बास शिरीष अवस्थी योगेंद्र सोलंकी बबीता नत्थानी ईश्वर चक्रधारी कमलेश नथवानी आकाश दीवान सत्तू सिंह बसंत पटेल अमित कुमार प्रदीप देवांगन फहीम ख़ान आसु भाई सुशांत दे महेंद्र सेन राधे नवीन लाजरिस गावेश साहू गोलू भींसरा दानीराम साहू मोहसिन ख़ान कमल धृतलहरे संतोष जैन राज देवांगन उपस्थित थे।
