लाखो हितग्राहियों का नाम राशन कार्ड से विलुप्त कर दिया गया जीवित व्यक्ति को मृतक बताकर राशन कार्ड से नाम विलुप्त कर दिया गया है कुष्ठ रोग से पीड़ित असहाय निशक्त वृद्ध जानो का नाम विलुप्त कर दिया गया केवायसी के नाम पर, जिनकी उंगलियां ही गल गई है कुष्ठ रोग के चलते वो कैसे अंगूठा लगाएंगे? तीन चार माह से राशन लोगो को प्राप्त नहीं हो रहा है पर सरकारी रिकॉर्ड में राशन का देना बताया जा रहा है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिये परिवार में किसी एक सदस्य का किसीं कारण वश केवाईसी छूट जाता है या नहीं हो पाता तो पूरे परिवार का नाम विलुप्त कर राशन कार्ड बंद कर दिया जा रहा है
गंभीर अनियमितता पाई गई जो राशन घोटाले ,खाद्य वितरण प्रणाली पर स्वतः प्रश्न चिन्ह है
हमारे अध्यक्ष द्धय शहर एवं ग्रामीण श्रीकुमार शंकर मेनन जी,राजेंद्र पप्पू बंजारे जी के नेतृत्व में धरना देकर मांग की गई धरने में प्रमोद दुबे,विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा,सुबोध हरितवाल,सुशांत डे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे
विसंगतियों,अनियमिताओं को दूर किया जावे विलुप्त किये नाम पुनः जोड़कर राशन दिया जाय
गरीब जनता पर अत्याचार बंद किया जाये राशन प्रतिमाह समय पर दिया जाये
