Sunday, April 5, 2026
HomeRaipur Newsगांजा के साथ आरोपी सत्यम राजपूत उर्फ ढोलू गिरफ्तार

गांजा के साथ आरोपी सत्यम राजपूत उर्फ ढोलू गिरफ्तार

 पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 08.02.26 को थाना उरला की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव स्थित शहीद नगर मैदान के पास खड़ा एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सत्यम राजपूत उर्फ ढोलू निवासी उरला का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यांे द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 50 ग्राम गांजा तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 1,05,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- सत्यम राजपूत उर्फ ढोलू पिता राजेश राजपूत उम्र 24 साल निवासी दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular