Sunday, April 5, 2026
HomeRaipur News’संवाद से समाधान’’ अभियान के तहत डी.सी.पी नॉर्थ जोन के अलग-अलग थाना...

’संवाद से समाधान’’ अभियान के तहत डी.सी.पी नॉर्थ जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाया गया जन जागरूकता अभियान

साइबर जागरूकता, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों के संबंध में किया गया जागरूक
स्कूल, मोहल्ले एवं ग्राम में पहुँचकर पुलिस कर रही है विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जागरूक
          पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णीमा लामा के मार्गदर्शन में “संवाद से समाधान” अभियान के तहत डीसीपी नॉर्थ ज़ोन रायपुर में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।.
इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति तथा यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
“संवाद से समाधान” अभियान के तहत नॉर्थ जोन के सभी थाना क्षेत्रों में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
थानावार चलाये गये जागरूकता अभियान का संक्षिप्त विवरण –
01. थाना पण्डरी – आत्मानंद स्कूल, पण्डरी
02. थाना उरला – ग्राम कारा
03. थाना गुढ़ियारी – हायर सेकण्डरी स्कूल, गोगांव
निम्न बिन्दुओं पर जागरूकता अभियान चलाया गया-
01. साईबर जागरूकता-
अनजान कॉल पर डर या लालच में आकर किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचने की समझाइश
ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव
सोशल मीडिया अपराधों की पहचान
 फर्जी लोन ऐप से सतर्कता
संदिग्ध लिंक, एप्लीकेशन एवं अनजान कॉल से सतर्क रहने की सलाह
साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी।
02. यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता-
हेलमेट पहनकर वाहन चलाना
संयमित गति से वाहन चलाना
अभिभावकों को 18 वर्ष के पूर्व अपने बच्चों को वाहन चलाने हेतु नही देना।
यातायात नियमों का अनुशासनपूर्वक पालन करना की समझाइश दी गई।
विद्यार्थियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस जनजागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता एवं साइबर साक्षरता को बढ़ाना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular