Sunday, April 5, 2026
HomeRaipur Newsआज पुलिस कमिश्नर डॉ॰ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन तथा डिप्टी

आज पुलिस कमिश्नर डॉ॰ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन तथा डिप्टी

आज पुलिस कमिश्नर डॉ॰ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन तथा डिप्टी पुलिस कमिश्नर श्री विकास कुमार यातायात एवं प्रोटोकॉल के निर्देशन में पुलिस लाइन रायपुर के परेड ग्राउंड में सभी विशिष्ट एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा एस्कॉर्ट में लगे सभी पुलिस बल के जवानों एवं वाहनों के वाहन चालकों को वीआईपी के सुरक्षा ,वाहनों के रखरखाव तथा वाहनों में मूवमेंट के दौरान यातायात नियमों के पालन संबंधी निर्देश अतिरिक्त पुलिस डिप्टी कमिश्नर यातायात एवं प्रोटोकॉल श्री दौलतराम पोर्ते तथा सहायक पुलिस कमिश्नर लाइन श्री नीलेश द्विवेदी के द्वारा दिया गया। जवानों को ड्यूटी के दौरान बेहतर टर्नआउट धारण करने, आर्म्स की सुरक्षा तथा वाहनों
के रखरखाव तथा VIP सुरक्षा के संबंध में विस्तार से बताया गया। जिसमें यातायात के नियमों के पालन के अंतर्गत 1. ट्रैफिक सिग्नल का पूर्णतः पालन करने तथा रेड सिग्नल पर वाहनों को अनिवार्यतः रोकने, ज़ेब्रा क्रासिंग से पहले वाहन खड़ी करने के संबंध में बताया गया। 2. अस्पताल, कोर्ट तथा ऐसे स्थान जहाँ पर सायरन अथवा हार्न का उपयोग वर्जित है वहाँ पर न बजाए जाने के लिए बताया गया साथ ही यह भी बताया गया कि VIP मूवमेंट के दौरान अनावश्यक सायरन नहीं बजायें। सायरन के तेज आवाज से लोगों को परेशानी होती है । 3. VIP मूवमेंट के दौरान गाडी के दरवाजे से हाथ बाहर निकालकर या केन या लाठी बाहर निकाल कर इशारे का उपयोग न करें। इससे दुर्घटना भी घटित हो सकती है।
सभी जवानों एवं वाहन चालकों को कहा गया कि वीआईपी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी तथा यातायात संबंधी निर्देशों , ट्रैफिक सिग्नल और यातायात संकेतकों का पूर्णतः पालन किया जाएगा । विभाग द्वारा दिए गए दायित्वों का ईमानदारी एवं पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे।

इस दौरान VIP सुरक्षा में कार्यरत 70 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी और 30 वाहन चालक उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular